नई दिल्ली।
कड़कड़डूमा कोर्ट ने बृहस्पतिवार को विवेक विहार बेबी केयर सेंटर अग्निकांड मामले में अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन कीची और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आकाश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने सुनवाई के बाद आदेश जारी किया। वहीं, नवीन ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 3 जून को सुनवाई होगी। 25 मई को आग लगने से सात नवजातों की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे। ब्यूरो