फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ करोड़ का घोटाला: नोएडा के जीआईपी मॉल पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 291.18 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Thu, 30 May 2024 12:56 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

ईडी ने इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड और उससे जुड़ी अन्य कंपनियों की करीब 291.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड में 3,93,737.28 वर्ग फुट के बिना बिके वाणिज्यिक स्थान के रूप में रखी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (मैसर्स आईआरएएल की होल्डिंग कंपनी) से संबंधित करीब 291.18 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


ईडी ने 3,93,737.28 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बने नोएडा के ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल के एम्यूजमेंट पार्क को अटैच किया है। दिल्ली के रोहिणी में 45, 966 स्क्वार फुट की कमर्शियल जगह पर बने एडवेंचर आइलैंड को कुर्क किया है।

जानकारी के अनुसार, इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना के तहत सेक्टर 29 और 52-ए, गुरुग्राम में दुकानों और प्लॉट के आवंटन के नाम पर 1500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि निवेशकों को न तो रिटर्न मिला और न ही प्रोजेक्ट पूरे हुए। ऐसे में ईडी ने इसकी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें