फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवान अंडर-17 बैडमिंटन फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 ऑल इंडिया बैडमिंटन डबल्स टूर्नामेंट में नोएडा स्टेडियम के शटलर विवान विष्ट ने फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रभावशाली खेल दिखाकर उन्होंने जीत दर्ज की और खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। देशभर के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी वाले इस टूर्नामेंट में विवान ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके कोच अजय जैन ने बताया कि विवान नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लेते हैं। वह अंडर-15 डबल्स वर्ग में राज्य चैंपियन भी रह चुके हैं और अंडर-17 श्रेणी में भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा, जहां विवान के पास राष्ट्रीय स्तर पर खिताब जीतने का मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें