फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विराट के कोच ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। विराट कोहली के अंडर-17 और अंडर-19 कोच भी रह चुके दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के मैनेजर महेश भाटी ने खिलाड़ियो को टिप्स दिए। सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल की स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे युवा क्रिकेटरों से उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। महेश भाटी ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य पर फोकस और फिटनेस ही किसी खिलाड़ी को ऊंचाई तक ले जाती है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास बनाए रखने, असफलताओं से सीखने और लगातार खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा दी। इस दौरान एकेडमी में मौजूद कोच रवि उनियाल, करन हरित और स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें