फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस झगड़े में बदली: सोसायटी में नाबालिग छात्र आपस में भिड़े, जमकर चले लात और थप्पड़; पुलिस ने कहा...

Wed, 01 Oct 2025 10:17 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी में नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक छात्र को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे जा रहे हैं। कोतवाली बिसरख पुलिस
विज्ञापन
नाबालिग आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसायटी कुछ नाबालिग छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक छात्र को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीट रहे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात की है। मारपीट में शामिल तीन लड़के सोसाइटी के निवासी बताए गए हैं, जबकि तीन अन्य युवकों को बाहर से बुलाया गया था। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ यह साफ नहीं हो पाया है। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली बिसरख प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मारपीट में शामिल सभी युवक नाबालिग छात्र हैं। उनमें आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जो झगड़े में बदल गई। फिलहाल, घटना में गंभीर चोट की कोई सूचना नहीं है। अब तक न तो पीटने वाले पक्ष की ओर से और न ही पीड़ित छात्र की ओर से कोई लिखित शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें