फोटो
नोएडा। विराज एक्सपोर्ट को परिधान निर्यात श्रेणी में पहला स्थान मिला है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि और यूपी सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कंपनी के प्रतिनिधियों रोहन भार्गव और विराज भार्गव को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कंपनी के संस्थापक शिव भार्गव पिछले 55 वर्षों से गारमेंट निर्यात के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। प्रतिनिधियों के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य आने वाले तीन से चार वर्षों में 500 करोड़ का कारोबार हासिल करना है। सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया, पोर्टलैंड द्वारा मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। ब्यूरो