नोएडा (संवाद)। हिंदी दिवस पर एविएरे कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के मानविकी एवं विधि विभाग ने शुक्रवार को साहित्य उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में काव्य शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित कवयित्री पूनम मल्होत्रा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति प्रेम, जागरूकता और गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। उत्सव के दौरान कविता पाठ में विनीत, सिद्धि दुबे और वंशिका विजेता रहे। वाद-विवाद में परी और निर्मल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में श्रृष्टि, श्रुति, गीतांजलि, अंकिता और करण ने लोहा मनवाया। इस अवसर पर अमरेश सिंह, डॉ. अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहे।