फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा में प्रदेश सचिव बने विनीत भराला

विज्ञापन
दौराला- विनीत भराला, सपा में प्रदेश सचिव बनने वाली खबर के साथ। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। भराला गांव निवासी सपा नेता विनीत भराला को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है। विनीत भराला ने हाल ही में दौराला स्थित एक फार्म हाउस में पिता सत्यप्रकाश भराला की पुण्यतिथि पर सभा का आयोजन किया था, जिसमें सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। विनीत भराला सपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और विधानसभा चुनाव की दावेदारी कर रहे हैं। उनके मनोनीत होने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें