फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीसीटीवी कैमरा व वाई-फाई से आधुनिक बनेंगे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा व वाई-फाई से आधुनिक बनेंगे गांव
विज्ञापन

-जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग की बैठक में अफसरों को दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पंचायत राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने विभाग को ग्राम सभाओं के पंचायत भवन को सचिवालय में बदलने का काम तेज करने के निर्देश दिए। वहां अधिकारी के मिलने का समय, नाम और मोबाइल नंबर पर चस्पा किया जाएगा। साथ ही कहा कि सीसीटीवी कैमरा व वाई-फाई से गांवों को आधुनिक बनने की दिशा में काम करें।
डीएम ने कहा कि पंचायत राज विभाग के अधिकारी समय से पंचायत भवन में पहुंचे और सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाएं। पंचायत भवनों को सचिवालय में बदलने के काम में तेजी लाई जाएगी। वहां पर जन सुविधा केंद्र भी खोले जाएंगे, ताकि गांव के लोगों को किसी भी सुविधा या प्रमाणपत्रों के लिए भटकना नहीं पड़े। पंचायत राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवन में सभी अधिकारियों के मिलने का समय, नाम व मोबाइल नंबर की सूची चस्पा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो अपनी कार्य योजना तैयार कर ग्रामों को आधुनिक ग्राम के रूप में परिवर्तित करने का काम करें। गांव में सीसीटीवी कैमरा, वाईफाई, पब्लिक एड्रस सिस्टम समेत अन्य सुविधाएं विकसित करनी होंगी। ताकि अन्य ग्राम विकास अधिकारी भी प्रेरित होकर काम करें। गांवों में पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल निर्माण, जन सेवा केंद्र कक्षों के निर्माण को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें