दनकौर (संवाद)। श्री द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज की ओर से रविवार को ग्राम घरभरा में सामाजिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कॉलेज के सचिव रजनीकांत अग्रवाल के पिता वेद प्रकाश अग्रवाल की पहल के तहत कार्यक्रम हुआ। मेजबानी सुंदर भाटी ने की, जबकि अध्यक्षता नेपाल ने और संचालन अमित नागर ने किया। प्राध्यापकों और छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, दहेज प्रथा, शिक्षा, नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों और लैंगिक समानता पर ग्रामीणों से संवाद किया। डॉ. अजमत आरा के निर्देशन में छात्राओं ने लैंगिक भेदभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. गिरिश कुमार वत्स ने कहा कि युवाओं में शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना जरूरी है। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।