राजौंद। रोहेड़ा रोड पर स्थित ज्ञान दीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में पूर्व दशहरा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने रामायण के पात्र बनकर कार्यक्रम में जान डाल दी अपने अभिनय के माध्यम से शिक्षा दी कि बुरे कामों का फल हमेशा बुरा होता है। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए रामलीला के प्रसंगों पर शिक्षकों ने तालियां बजाईं । इस मौके पर स्कूल के मीडिया प्रभारी बजिंद्र कुमार, अंजू, ममता, अनु, पूजा, मीना, शीतल, मोनिका, दीपा, सवेता, कर्ण, मनीराम, सतपाल,कांता, अनिता आदि मौजूद रहे। संवाद