फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल स्टेट हॉकी चैंपियनशिप में कैथल की टीम को रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। स्कूल स्टेट हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हाकी खेल नर्सरी चीका के खिलाड़ियों ने कस्बे का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक रोहतक में किया गया था। इस प्रतियोगिता में कैथल की टीम ने रजत पदक हासिल किया है। ये जानकारी हाकी कोच नरेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला कैथल की टीम में शामिल आयुष गागट ने अंडर 19 में रजत पदक और अशफाक ने कैथल की टीम की तरफ से खेलते हुए अंडर 17 में कांस्य पदक हासिल किया है। कोच नरेश कुमार ने कहा कि बच्चों का कड़ा परिश्रम अब परिणामों में बदलने लगा है। उन्होंने बच्चों के इस प्रदर्शन का श्रेय चीका सामाजिक संस्थाओं को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें