फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तिलपता में जाम से ग्रामीण परेशान, डिवाइडर बनने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांववासी बोले- दो किलोमीटर का सफर तय करने में भी एक घंटा लग जाता है
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी-नोएडा रोड पर तिलपता गांव में रोजाना जाम लगने से लोग परेशान हैं। यहां कई घंटे जाम में लोग फंसे रहते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर डिवाइडर नहीं है। इस वजह से ट्रैफिक कंट्रोल नहीं हो पाता। जाम लगने से दो किलोमीटर का सफर भी आधे से एक घंटे में तय होता है। जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि प्राधिकरण को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, गांव के पास रेलवे कंटेनर डिपो होने के कारण यहां दिन-रात मालवाहक वाहन चलते हैं, जिससे अक्सर जाम लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि नो-एंट्री के बावजूद शाम छह बजे से देर रात तक छोटे वाहन तीन-तीन लाइनों में चलते हैं।

क्या बोले ग्रामीण
कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को समस्या बताई। अधिकारी डिवाइडर बनाने का आश्वासन देते हैं, मगर बाद में भूल जाते हैं। -सुखवीर आर्य




गांव के लोगों ने कई बार डिवाइर बनाने की मांग की। निर्माण शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। - संजय

जाम से ग्रामीणों का जीवन दुश्वार हो गया है। वाहनों के फंसते ही पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। - राजेंद्र भाटी

रविवार देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे। कई बार एम्बुलेंस भी फंस जाती है, जिसे निकालना मुश्किल हो जाता है। -विपिन आर्य


जाम की समस्या से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। यही हाल रहा तो जल्द दुकान बंद करनी पड़ेगी। -श्रीचंद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें