फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश में जलभराव से ग्रामीण हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। कस्बे में जगह-जगह जलभराव होने लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी श्याम नगर और दनकौर रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव से रेलयात्री, व्यापारी व ग्राहक पूरे दिन परेशान रहे। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। मंडी श्याम नगर के व्यापारी प्रवीण जैन, बिल्ले शर्मा, अजय, अरविंद शर्मा, गिरीश सिंघल, सुरेंद्र, राजू का कहना है कि हर बारिश में यहां जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण आमजनों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें