फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंटेनर यार्ड से परेशान ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी क्षेत्र के रूपवास गांव के समीप कंटेनरों का यार्ड बनाए जाने के विरोध में ग्रामीण तहसील पहुंचे। कंटेनरों के रात्रि में उतारने चढ़ाने की तेज आवाज होने से निजात दिलाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीण विक्रम सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि यार्ड में रात्रि के समय कंटेनर के उतारने चढ़ाने की तेज आवाज होने से आसपास के लोग सो नहीं पा रहे हैं। सुबह शाम पढ़ाई करने वाले बच्चे भी शोर गुल को लेकर परेशान है। उपजिलाधिकारी की ओर से कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर ग्रामीण लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें