खुले नाले से ग्रामीण परेशान, हादसे का खतरा बढ़ा
ग्रेटर नोएडा संवाद। डाढ़ा गांव की मुख्य सड़क पर बना नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाला खुला होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। स्थानीय निवासी वेद भाटी ने बताया कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खुले नाले में गिरने का खतरा बना रहता है। कई बार बाइक और साइकिल सवार दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं। यदि जल्द नाले को ढका नहीं गया तो बड़ा हादसा हो सकता है।