संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-हावड़ा और ईस्टर्न काॅरिडोर की लिंक लाइन पर स्थित बोड़ाकी फाटक को बंद किए जाने पर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय अंडरपास में पानी भरने से यातायात बाधित होता है। जब तक निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज शुरू नहीं हो जाता, तब तक इसे बंद नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने इस संबंध में रेलवे के सहायक मंडल अभियंता को पत्र लिखा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर के सामने से वाहन बोड़ाकी होते हुए पल्ला से जीटी रोड जाते हैं। इस मार्ग पर 24 घंटे वाहन चलते रहते हैं। बोड़ाकी में बना अंडरपास काफी छोटा है। इससे एक बार में केवल एक वाहन ही निकल पाता है। बरसात में अंडरपास में पानी भर जाने से यातायात बाधित होने पर वाहनों को फाटक से ही निकाला जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। ब्यूरो