फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुनियादी सुविधाएं के लिए तरस रहे मारहरा के ग्रामीण

विज्ञापन
आरती, मारहरा गांव।
विज्ञापन
- ग्रामीण बोले शिकायत के बाद भी नहीं होती सुनवाई, स्वास्थ्य सेवा से लेकर पेयजल तक बेहाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर के गांव मारहरा गांव में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताईं। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत योजना शुरू होने के बावजूद लोगों के घरों तक साफ पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पेयजल किल्लत बनी हुई है।

गांव में विनय के घर से ओमवीर के घर तक सड़क निर्माण की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। जगह-जगह सड़कें और नालियां टूटी पड़ी हैं। बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रहती है। गांव के तालाब की सफाई नहीं होने से वह गंदगी से पटा पड़ा है। कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान चिह्नित नहीं हैं और गांव में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आती है। जिससे गंदगी फैल रही है। आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारी भी कुछ ही गलियों में सफाई करते हैं कुछ गलियों में वह झांकने तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल भी खस्ता है। गांव का अस्पताल अक्सर बंद रहता है, जिससे लोगों को उपचार के लिए भटकना पड़ता है। आंगनबाड़ी केंद्र में स्थानीय महिलाओं को आशा वर्कर के रूप में काम करने का अवसर नहीं मिल रहा है। गांव में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं जिससे रात में अंधेरा रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के बारात घर का उपयोग केवल कुछ ही लोग कर रहे हैं और गरीब परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन तमाम समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


- आंगनबाड़ी केंद्र में गांव की महिलाओं को काम करने का अवसर नहीं मिलता है। ग्रामीण महिलाओं को अवसर मिलना चाहिए। - आरती
- गांव में सफाई कर्मचारी कभी आते हैं कभी नहीं आते हैं। आते भी है तो गांव के कुछ ही गलियों में सफाई करते हैं। - प्रभाती
- गांव में कूड़ा फेंकने की जगह तय नहीं है। इससे परेशानी होती है। मजबूरन लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। - रामफूल
गांव में एक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है जो अक्सर बंद रहता है। गांव वालों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिलता। - सुनहरी
गांव में कई लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। - होराम
गांव की सड़कें और नालियां टूटी हुई हैं। नाली का पानी खेतों में बहता रहता है, जिस कारण खेत खराब हो जाते हैं। - ललित

आरती, मारहरा गांव।

आरती, मारहरा गांव।

आरती, मारहरा गांव।

आरती, मारहरा गांव।

आरती, मारहरा गांव।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें