फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों ने पूछा- जिले में कैंसर का इलाज कहां कराएं, जांच की क्या व्यवस्था है

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ दादूपुर और रसूलपुर गांव पहुंचे सीएमओ, कैंसर पीड़ितों के परिवार से की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। करीब दो दर्जन गांवों में कैंसर फैलने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) टीम के साथ दादूपुर और रसूलपुर गांव पहुंचे। कैंसर से जान गंवाने वालों और इससे पीड़ित लोगों के परिवार से बात की। लोगों ने सीएमओ से पूछा कि कैंसर का इलाज कहां से कराएं? जिले में जांच की क्या व्यवस्था है? उन्होंने कहा कि उन्हें सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले।
एनटीपीसी बिजली संयंत्र दादरी के आसपास के गांवों के कई लोग कैंसर से जान गंवा चुके हैं। यह मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। उसके बाद स्वास्थ्य महकमा सक्रिय हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दादूपुर गांव कैंसर से अब तक शीशपाल सिंह, उदय, मुन्नी देवी, दिनेश, कुंवर पाल, ललित और राकेश की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. टीकम सिंह, डॉ. अमित कुमार शर्मा, डाॅ. हरे मोहन गर्ग, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार टीम के साथ दादूपुर गांव में कैंसर से पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे। कैंसर पीड़ित के परिवार वालों ने इलाज के लिए आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि कैंसर के इलाज में लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं।
इनसेट-
आरोप : कंपनियों का प्रदूषण वजह
समाजसेवी डॉ. ओमेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में पानी का टीडीएस स्तर ज्यादा है। इस वजह से बीमारियां फैल रही हैं। गांव के नजदीक एनटीपीसी पावर प्लांट है। सीमेंट कंपनियां हैं। इनसे प्रदूषण फैलने से बीमारी फैल रही है। कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शिविर लगाकर की जाएगी जांच
सीएमओ ने बताया कि गले, पित्त की थैली के कैंसर हैं। यह संचारी रोग नहीं है। तीन स्टेप पर जांच की जाएगी। मृतकों के कागजात के आधार पर जांच रिपोर्ट बनाई जा रही है। बीमारी की रोकथाम के लिए एनटीपीसी के आसपास गांवों में शिविर लगाया जाएगा। जांच के दौरान अन्य बीमारियों की भी जानकारी होने पर इलाज किया जाएगा। हेपेटाइटिस का इलाज जिला अस्पताल में होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें