संवाद न्यूज एजेंसी
झिंझाना। क्षेत्र के गांव जिजौला में सोमवार को पिकअप की टक्कर से दथेड़ा गांव के बाइक सवार दो युवकों मुकेश कुमार और प्रवीण कुमार की मौत होने के मामले में मंगलवार सुबह ग्रामीणों और महिलाओं ने चौसाना चौकी पर पर जमकर हंगामा किया।
गुस्साई भीड़ ने चौकी पर मौजूद हेड मोहर्रिर प्रवीण कुमार से हाथापाई की और मेज पर रखे सरकारी दस्तावेजों व अन्य सामान को इधर-उधर बिखेर दिया। भीड़ ने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे युवक की भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों में पिकअप से सामान उतरवाने और चालक की गिरफ्तारी न करने पर आक्रोश था। तहसीलदार ऊन और सीओ सिटी ने पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
गांव दथेड़ा निवासी बाइक से जा रहे मुकेश कुमार और प्रवीण की सोमवार को जिजौला के निकट बर्तनों व अन्य सामान से लदे पिकअप की बाइक में टक्कर लगने से मौत हो गई थी।
मंगलवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों को पता चला कि पिकअप में लदे सामान को पुलिस ने उतरवाकर खाली करा दिया है और चालक को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। जिस पर उनमें आक्रोश फैल गया।
गांव से ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं चौकी चौसाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर हंगामा प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं की भीड़ ने चौकी पर मौजूद हैड मोहर्रिर प्रवीण कुमार के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की गई। साथ ही मोबाइल फोन से वीडियाे बना रहे युवक से मारपीट की। ठाकुर करण सिंह और भाजपा नेता रूबी चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत करने पर पुलिस का सहयोग दिया।
हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अमरदीप मौर्य और तहसीलदार ऊन गौरव सांगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और पिकअप चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सिटी ने चालक को जल्द गिरफ्तार करने और तहसीलदार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत किया।
सीओ ने स्पष्ट किया कि रात में पिकअप चालक पकड़ा नहीं गया था। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पिकअप से सामान उतारने के मामले की जांच की जाएगी।
चौसाना चौकी पर धरना प्रदर्शन करते मृतक युवकों के परिजन । ग्रामीण