महेंद्रगढ़। गांव ढ़ाढोत में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में पिता केवलराम बताया कि वह गांव वह फिलहाल जयपुर में रहता है। तीन दिन पूर्व रात को सुमन पत्नी सुनील कुमार ने सूचना दी कि सुनील ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि सुनील की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटे सुनील कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस ने केवल राम के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।