ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे जेके अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में हैरी सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन के बाद भी ओडिना-11 को हार का सामना करना पड़ा। हैरी सिंह ने तीन विकेट लिए और 63 रन की पारी खेली। टीम को विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने 40 रन से पराजित किया। मैच में तीन विकेट हासिल करने वाले मोहित भाटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजय यादव अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 233 रन का स्कोर बनाया। आरित ने 49 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओडिना-11 की टीम 40 ओवर में नौ विकेट पर 193 रन ही बना सकी।