ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप के फाइनल मुकाबले में नोएडा ब्लास्टर ने रनपैसा को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
पांच विकेट हासिल करने वाले सचिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रनपैसा ने टी-20 मुकाबले में दस विकेट के नुकसान पर 126 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा ब्लास्टर ने छह विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर जीत हासिल की। अविनाश सिंह ने 59 रन की पारी खेली।