फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएफओ के घर जांच करने पहुंची विजिलेंस की टीम

Fri, 19 Sep 2025 11:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। जिला जंगलात अफसर (डीएफओ) के घर विजिलेंस की टीम जांच करने पहुंची। टीम चंडीगढ़ से आई थी जिसने घर में रखे पूरे समान एवं बनाए हुए घर का आकलन किया। सूत्र बताते हैं कि डीएफओ स्वर्ण सिंह के खिलाफ विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


जब डीएफओ स्वर्ण सिंह के खिलाफ विजिलेंस के पास आय से अधिक संपत्ति मामले की शिकायत पहुंची तो विजिलेंस ने प्राथमिक तौर पर डीएफओ को बुलाकर पूछताछ भी की थी। इसके बाद विजिलेंस के जिला अधिकारियों ने डीएफओ के घर एवं अन्य जमीन जायदाद के आकलन के लिए अपने विभाग के उच्च कार्यालय को पत्र लिखा था। चंडीगढ़ से विजिलेंस की टीम ने कुछ दिन पहले डीएफओ के घर पर दस्तक दी। टीम ने काफी समय तक घर पर रहकर पूरे घर एवं घर में रखे समान का आकलन किया। उक्त डीएफओ के खिलाफ चल रही जांच में विजिलेंस द्वारा तेजी से कारवाई की जा रही है। इस पूरे मामले संबंधी विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने अधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन विजिलेंस से जुड़े सूत्र पुष्टि करते हैं कि डीएफओ की बठिंडा एवं अन्य जिले में जो भी जमीन-जायदाद है, उसकी डिटेल विजिलेंस के अधिकारियों ने जुटा ली है। इसे लेकर गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें