फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
- देर रात तक एसीपी ने तैनात रहकर की चेकिंग, माहौल बिगाड़ने वालों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की रोककर चेकिंग की जा रही है। छोटे वाहन ही नहीं बल्कि मालवाहक वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। चालकों और सवारियों के पहचान पत्र जांचने के बाद आगे रवाना किया जा रहा है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट रहकर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। परिस्थितियों को देखते हुए चिल्ला बॉर्डर, कालिंदी कुंज, डीएनडी, वसुंधरा बॉर्डर समेत अन्य सीमाओं पर पुलिस तैनात कर दी गई है। बॉर्डरों पर बेरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। एसीपी स्तर के अधिकारी भी रात में मुस्तैद रहकर वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं ताकि माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर के अलावा हर में भी पुलिस अलर्ट मोर्ड के साथ काम कर रही है। शहर में भी सिविल पुलिस नियमित गश्त कर रही है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। शहर में रहने वाले ऐसे लोग चिह्नित किए गए हैं जो दिल्ली प्रदर्शन का माहौल बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें