फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विदुषी मेहरा ने सिखाई अभिनय की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी स्कूल ऑफ फिल्म एंड ड्रामा में उपस्थिति की शक्ति की खोज विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नो वन किल्ड जेसिका और रईस जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं सुश्री विदुषी मेहरा ने छात्रों को आवाज, अभिव्यक्ति और कहानी कहने की तकनीकें सीखाईं। इस दौरान उन्होंने डायाफ्रामिक आवाज, तात्कालिकता आधारित अभ्यास और भावनात्मक जुड़ाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा अभिनय सुनना और प्रतिक्रिया देना, यह केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि ग्रहणशीलता भी है। सत्र का समापन संवादात्मक अभ्यासों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने प्रदर्शन पर व्यक्तिगत सुझाव प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें