फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिका के बच्चों को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक विद्यालय में बच्चों को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि यह वीडियो कस्बे के एलबीएस पब्लिक स्कूल का है। जिसे नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी। वायरल हो रहे वीडियो में एक शिक्षिका का एक के बाद एक बच्चे को थप्पड़ व छड़ी मार रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में अध्यापिका की जमकर किरकिरी हो हो रही है। बताया जा रहा है कि जानकारी होने पर अभिभावकों ने विद्यालय में पहुंचकर कड़ा विरोध किया था। विद्यालय संचालक शिवशंकर उर्फ भोले सिंह ने बताया कि वीडियो एक सप्ताह पुराना है। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए शिक्षिका साक्षी को स्कूल से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें