फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में ड्यूटी पर सो रहे स्टाफ का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-स्टाफ के ओपीडी कक्ष में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ के बीच एक महिला स्टाफ के ओपीडी कक्ष में सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्टाफ से जवाब मांगने की बात कही है।
बता दें कि दो दिन ओपीडी बंद रहने के बाद सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। करीब पांच हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए ओपीडी पहुंचे थे। इस दौरान एक तीमारदार ने महिला स्टाफ का वीडियो बना लिया जो मरीजों का इलाज करने के बजाय ओपीडी कक्ष में कुर्सी पर सोती हुई दिखाई दीं। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टर के ड्यूटी के दौरान सोने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में पहले से ही मरीजों की लंबी कतार लगी थी और बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की अधिक संख्या होने के बाद भी अगर कोई स्टाफ ओपीडी में सो रहा है तो उससे जवाब मांगा जाएगा। जवाब और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।-डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें