फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटीन बनी अखाड़ा: एमिटी यूनिवर्सिटी में WWE की तरह दो लड़कियां भिड़ीं, हूटिंग करते रहे लड़के; देखें वीडियो

Tue, 23 Jul 2024 12:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

Girls Fighting Video In Noida: नोएडा में दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में भिड़ जाती है और वहां मौजूद लड़के बीच बचाव के बचाए हूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
दो लड़कियां आपस में भिड़ीं - फोटो : X/@Jhagdaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की जानी मानी एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है। आए दिन सोशल मीडिया पर मारपीट, हंगामे और रील के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लड़के बीच बचाव नहीं कर रहे हैं बल्कि मजे ले रहे हैं।  

विज्ञापन


ये वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कैंटीन का बताया जा रहा है। दोनों यूनिवर्सिटी की छात्राएं बताई जा रही हैं। दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू होता है। बात कहासुनी से शुरू होती है और मारपीट तक पहुंच जाती है। 



वीडियो में देख सकते हैं। पहले दोनों बातचीत कर रही हैं। इसके बाद पहले एक दूसरे के गले को पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। जहां दोनों लड़ रही हैं वहां लड़के भी खड़े थे। और लड़की दोनों का बीच बचाव भी करती है। लेकिन लड़के हूटिंग कर रहे हैं। दोनों लड़ते हुए कुर्सियों के बीच जमीन पर जा गिरीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि भी नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें