फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय वाले से मारपीट और वसूली का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय वाले से मारपीट और वसूली का वीडियो वायरल
विज्ञापन

नोएडा। आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें नोएडा के सेक्टर-20 स्थित अट्टा चौकी के दारोगा और सिपाही चाय वाले के साथ मारपीट और 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है। मामले में 5 हजार रुपये देने पर छोड़ने की भी बात कही गई है। अधिकारी कमिश्नरेट पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नोएडा पुलिस का कहना है कि वीडियो में पुलिसकर्मी रुपये लेते हुए नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी को किए ट्वीट में लिखा है कि सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र की अट्टा चौकी पर एक चाय वाले दिनेश नाम के युवक के साथ दारोगा और सिपाही ने मारपीट की। साथ ही दुकान खोलने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके एवज में पुलिसकर्मियों ने दिनेश से 10 हजार रुपये मांगे। बाद में 5 हजार रुपये देने पर छोड़ने की बात कही। वीडियो के वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस में गहमागहमी बढ़ गई और अधिकारियों ने अधीनस्थ अफसरों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। आधे घंटे तक अफसरों ने वीडियो देखा और फिर दोनों पुलिसकर्मियों को बुलाकर फटकार लगाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन में चेतावनी के बाद भी चाय वाले ने दुकान खोली थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे डांटा था। रुपये लेने की बात से अधिकारियों ने इंकार कर दिया। वहीं, सेक्टर-20 कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की गई है। इसमें चाय वाला स्वयं पैसा देने का प्रयास कर रहा है। वह भी एक अन्य व्यक्ति के उकसाने पर, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पैसा नहीं लिया है। वीडियो में यदि कुछ तथ्य होता तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें