नोएडा। व्यस्त सड़क पर अजीबोगरीब तरीके से थार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो सेक्टर-125 स्थित निजी यूनिवर्सिटी के पास का बताया जा रहा है। काले रंग की थार का नंबर भी पीछे से नहीं दिख रहा है। सेक्टर-126 पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कहां का है और थार को कौन चला रहा था। ब्यूरो