फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीच सड़क कार से स्टंट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अधीन बीच सड़क दो कारों से स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक काले रंग की कार को चालक बीच सड़क पर 360 डिग्री में घुमाता है। इसके बाद एक सफेद रंग की कार उसके आगे से गुजरते है। एक अन्य कार चालक द्वारा इस स्टंट का वीडियो बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले में ट्रैफिक पुलिस के अलावा नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार पर कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं ग्रेटर नोएडा में अन्य जगह पर बीच सड़क एक कार से स्टंट का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक सफेद रंग की कार को बीच सड़क तेजी से 160 डिग्री पर मोड़ता है। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्टंट का भी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। अब लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से वायरल वीडियो के आधार मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें