सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के चलते यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल ने शहर की ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 6 धाराओं में कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान किया।
नोएडा के सेक्टर- 81 पुलिस चौकी के सामने बाइक से स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। वीडियो में युवक बाइक से पुलिस चौकी के सामने दो-तीन चक्कर लगाते हुए बाइक का अगला पहिया उठाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के चलते यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल ने शहर की ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 6 धाराओं में कार्रवाई करते हुए 18,500 रुपये का चालान किया। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी शहर में पिछले कई दिनों में स्टंटबाजी के मामले सामने आ रहे हैं।