फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवकों पर लाठी-डंडे से हमले का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों पर लाठी-डंडे से हमले का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पुलिस ने संरक्षित पशु वध का आरोप नकारा, मारपीट के वीडियो को दूसरे क्षेत्र का बताया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दोनी गांव में एक मकान में संरक्षित पशु काटने के आरोप के बाद अब कुछ युवकों को पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हल्दोनी गांव के पास के हैं। यहां संरक्षित पशु काटने के आरोप मेें युवकों पर लाठी-डंडे से हमला किया गया है। इसमें एक युवक का हाथ भी टूटा है। पुलिस संरक्षित पशु काटने के आरोप को निराधार बताते हुए हमले के वीडियो भी दूसरे क्षेत्र का बता रही है। हालांकि डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने मामले की जांच एसीपी को सौंपी है।
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें एक युवक ने सूचना दी है कि हल्दोनी गांव में एक व्यक्ति संरक्षित पशु काट रहा है। उसका वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर कार्रवाई की मांग की गई थी। इस मामले में कावेरी ने लिखित शिकायत भी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दावा किया कि प्रथम दृष्टया मांस संरक्षित पशु का नहीं है, लेकिन कुछ घरों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। अब, शुक्रवार को झोपड़ियों में रहने वाले कुछ युवकों को लाठी-डंडों से पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में चीख पुकार सुनाई दे रही है और एक घायल युवक को बाइक पर इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। ग्रामीण ने बताया कि इस युवक का हमले में हाथ टूट गया है। जिन युवकों पर हमला किया गया है, उनका मांस काटने के वीडियो वायरल होने की घटना से भी कोई लेना देना नहीं है। कावेरी राणा ने इस घटना को लेकर भी शुक्रवार को ट्वीट किया। कावेरी का कहना है कि उन्होंने बृहस्पतिवार को जो लिखित शिकायत दी थी, उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना को लेकर थाना प्रभारी सुनील दत्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके थाना क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। एसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि बृहस्पतिवार को संरक्षित पशु काटने की सूचना पर जांच की गई, लेकिन सूचना सही नहीं थी। हालांकि नमूने जांच के लिए भेजे गए। मारपीट के वीडियो भी हल्दोनी गांव के नहीं हैं किसी और क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों को पीटने की कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे मामले की जांच एसीपी-3 को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - अनिल यादव, डीसीपी सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें