अलीगंज के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड आतिशबाजी करते खेलप्रेमी।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। एशिया कप के लिए रविवार को दुबई में भारत और पाकिस्तान के मैच पर हर किसी की निगाह थी। पूरे मैच में टीम इंडिया हर कोण से पाकिस्तान पर हावी दिखी। मैच की जीत के साथ लखनऊ में खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दाैड़ गई। लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर निकल पड़े। अलीगंज के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद मानसिंह यादव ने जीत की खुशी में लोगों को मिठाई खिलाई।
अलीगंज के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड आतिशबाजी करते खेलप्रेमी। - फोटो : संवाद
अलीगंज के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड आतिशबाजी करते खेलप्रेमी। - फोटो : संवाद