फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी से लाखों का कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी से लाखों का कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र की एक कंपनी से लाखों का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार निवासी निरंजन शुक्ला सेक्टर-63 के सी ब्लॉक स्थित रोशन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले कंपनी में चोरी की सूचना मिली। कंपनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने से पता चला कि 14 जून की रात करीब 10.30 बजे तीन अज्ञात लोग कंपनी में घुसे। तीनों आरोपी कंपनी में रखे मदरबोर्ड और उनमें लगी आईसी को चोरी करके ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में है। फुटेज में देखने से चोरों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें