ग्रेटर नोएडा। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में तैयारियों का माहौल बनने लगा है। गौड़ सिटी, ला रेसिडेंशिया, पंचशील ग्रीन्स, निराला एस्टेट और सुपरटेक इकोविलेज जैसी सोसाइटियों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बीच आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी की एओए ने महिलाओं की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। सोसाइटी के क्लब हाउस में मेहंदी लगवाने की व्यवस्था की गई है। एओए अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के नेतृत्व में की गई। वहीं गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी की रति गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह कार्यक्रम होंगे। हिमालय प्राइड सोसाइटी में भी महिलाओं के लिए खास पूजा करने की व्यवस्था की गई है। ब्यूरो