फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दीक्षांत समारोह में 797 को मिली डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) में 38वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न पीजीडीएम प्रोग्राम के 797 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इसके अलावा फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट और एग्जीक्यूटिव फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के 12 स्कॉलर्स ने भी पढ़ाई पूरी की। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निखिल नंदा ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता को केवल पद और उपलब्धियों से नहीं, बल्कि समाज और देश के लिए किए गए योगदान से भी आंकना चाहिए। इस मौके पर डॉ. सचिन त्यागी को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध के लिए जगदीश एन सेठ बेस्ट थीसिस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। संस्थान की निदेशक डॉ. प्रबीना राजिब ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए रिसर्च, उद्योग जगत के साथ साझेदारी और एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें