फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सत्यापन की प्रक्रिया पूरी, परीक्षा केंद्रों की संख्या में होगा इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यापन की प्रक्रिया पूरी, परीक्षा केंद्रों की संख्या में होगा इजाफा
विज्ञापन

- हर साल बोर्ड परीक्षा में 42 हजार से अधिक बच्चे शामिल
- पिछली बार 61 केंद्रों पर आयोजित हुई थी परीक्षा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अब सत्यापन के अहम चरण में पहुंच गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यालयों का तहसील स्तरीय टीम की ओर से भौतिक निरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। अब पूरी रिपोर्ट को बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही यह तय होगा कि कौन सा विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने की निर्धारित सभी शर्तों को पूरा करता है और किसे सूची से बाहर रखा जाएगा। विभाग से मिली सूचना के आधार पर केंद्रों की संख्या इस बार बढ़ सकती है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन के 170 से अधिक विद्यालय संचालित होते हैं। हर साल बोर्ड परीक्षा में 42 हजार से अधिक बच्चे शामिल होते हैं। बच्चों की संख्या के अनुरूप परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। वर्ष 2026 में कुल 61 परीक्षा केंद्र बने थे,लेकिन आवेदन करने का काम सभी विद्यालय करते हैं। हर साल आवेदन करने वाले विद्यालयों की संख्या बढ़ती है। बोर्ड परीक्षा 2027 को लेकर परिषद की ओर से तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालयों की ओर से आवेदन मांगा गया था। ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद बोर्ड की ओर से भौतिक सत्यापन के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इसमें शिक्षा विभाग और एसडीएम की अगुवाई वाली टीम को भौतिक सत्यापन का कार्य किया जाना था। तीन अगस्त इसकी तिथि तय की गई थी। प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त तहसील स्तरीय टीम विद्यालयों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है।

सीसीटीवी व विद्युत व्यवस्था जैसी सुविधाओं का किया गया निरीक्षण
इस दौरान भवन की स्थिति, कक्षों की संख्या, मजबूत चारदीवारी, सुरक्षित मुख्य द्वार, सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, बैठने की क्षमता, स्ट्रांग रूम की उपलब्धता, इंटरनेट सुविधा, मार्ग की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था सहित परिषद की ओर से निर्धारित सभी मानकों का बारीकी से परीक्षण किया गया है। निरीक्षण में यदि किसी विद्यालय में निर्धारित मानकों की कमी मिली है तो उसे रिपोर्ट में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ऑनलाइन भेजी जाएगी रिपोर्ट
प्रत्येक विद्यालय की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद को ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसके लिए 10 अगस्त तिथि तय की गई है। लोड होने के बाद परिषद इन रिपोर्टों का परीक्षण करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची तैयार करेगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी और उनका निस्तारण होने के बाद अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी। अब जिले के विद्यालय संचालकों की निगाहें अब तहसील स्तरीय निरीक्षण रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें