फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेनिस मॉल के एमडी मोंटू भसीन गिरफ्तार, कोतवाल लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में तोड़फोड़, मारपीट और करार के दस्तावेज चुराने व आग लगाने का है आरोप
विज्ञापन

फोटो:
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने ग्रैंड वेनिस मॉल के एमडी सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन को गिरफ्तार किया है। मोंटू भसीन पर मॉल में तोड़फोड़, मारपीट और करार के दस्तावेज चुराने का आरोप है। डीएस ग्रुप ने मोंटू भसीन समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर ने बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विद्युत गोयल को लाइनहाजिर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मोंटू भसीन की कंपनी और डीएस ग्रुप के बीच करार हुआ था। इसके तहत डीएस ग्रुप ने ग्रैंड वेनिस मॉल में करोड़ों का निवेश किया है। डीएस ग्रुप के पास भी कुछ शेयर आ गए। करार के तहत कुछ कार्य शुरू किए गए, लेकिन इस समय मोंटू भसीन और डीएस ग्रुप के बीच विवाद चल रहा है। मोंटू भसीन पर मॉल में मारपीट, तोड़फोड़ और करार के दस्तावेजों को चुराने और आग लगाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि वेनिस मॉल में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में समय से कार्रवाई नहीं की गई। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गई। पुलिस अफसरों का कहना है कि काम में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में कोतवाल को हटाने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन


छह साल पहले भी हुआ था गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि ग्रैंड वेनिस मॉल में एक दुकान को कई लोगों को बेचने का विवाद चल रहा है। मॉल प्रबंधन पर भी करोड़ों रुपये का बकाया है। खरीदारों ने भी धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। मोंटू भसीन के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। 2019 में एक मामले में मोंटू भसीन को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने अपने कार्यालय से आरोपी को गिरफ्तार कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें