फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में वाहनों को रोका गया, 10 मोबाइल डिस्प्ले भी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
- शनिवार सुबह कोहरे में दृश्यता शून्य रही, ट्रक व टैक्टर समेत बड़े वाहनों को 60-60 के समूह में निकाला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छा गया। दृश्यता शून्य होने के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रक और ट्रैक्टर सहित बड़े वाहनों को जन सुविधा केंद्रों पर रोककर 60-60 के समूह में आगे बढ़ाया गया। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने जगह-जगह दस मोबाइल डिस्प्ले बोर्ड लगाए हैं, जिन पर सुरक्षित ड्राइविंग के संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। टोल प्लाजा और प्रवेश-निकास मार्गों पर भी डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं ताकि वाहन चालकों को लगातार सतर्क किया जा सके।
एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने बताया कि मौके पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया गया और टोल पर लाउडस्पीकर से चेतावनी दी जा रही है। चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी पंफलेट वितरित किए जा रहे हैं, वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप लगाए जा रहे हैं और उन्हें सतर्क बनाए रखने के लिए चाय पिलाई जा रही है। हल्के वाहनों की अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों की 60 किमी प्रति घंटा तय की गई है। पेट्रोलिंग और निगरानी के जरिए ट्रैफिक और दुर्घटनाओं पर लगातार नियंत्रण रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यमुना एक्सप्रेसवे के सभी कर्मी हादसों को रोकने सहित सुरक्षित यातायात के संचालन के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। कोहरे के समय वाहनों को सतर्कता के साथ निकाला जा रहा है। सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए जा रहे हैं।- जेके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक, यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें