फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोहड़ू में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत लाभार्थियों को सौंपे वाहन

विज्ञापन
रोहड़ू में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत लाभार्थियों को वाहन की चाबी सौंपते हुए।संवाद
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत लाभार्थियों को तीन वाहन दिए गए। विकास खंड रोहड़ू को सरकार ने कुल छह वाहनों के आवंटन का लक्ष्य रखा है। इनमें से अब तक तीन वाहन दिए गए हैं। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने रोहड़ू विकास खंड के लाभार्थियों को दो महिंद्रा पिकअप और एक ट्रैक्स वाहन की चाबियां सौंपी। इन वाहनों का उपयोग लाभार्थी व्यवसाय के लिए करेंगे। इससे स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और उन्हें स्वावलंबन की दिशा में एक नया अवसर मिलेगा। सरकार की इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला लाभार्थी को वाहन की खरीद के लिए 6.50 लाख रुपये की ब्याज मुक्त राशि उपलब्ध करवाई गई है, जिसे छह साल की आसान किस्तों में सरकार को लौटाना होगा। इसके अतिरिक्त शेष राशि विभिन्न बैंकों से फाइनेंस करवाई गई है। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे इस मौके का लाभ उठाएं और अपनी आय के स्रोत को बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें