बहादराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि वाहन चालक दीपक निवासी गिलोड कंला, थाना रोहतक, जिला रोहतक हरियाणा को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को सीज कर दिया है।