चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में 21 नवंबर की देर शाम स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुक्त ने विभागीय कार्यप्रणाली और हाल ही में आए रैंकिंग सुधार पर संतोष जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने जनपद बांदा और चित्रकूट में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब को जल्द सक्रिय करने के आदेश दिए। वहीं महोबा और हमीरपुर में सभी मानक जांचें आईपीएचएल के माध्यम से ही सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। हमीरपुर जिला अस्पताल में लंबित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लाइसेंस शीघ्र प्राप्त कर संचालन शुरू करने के लिए भी सीएमएस को निर्देशित किया गया।
बैठक में मंडल, जनपद और ब्लॉक स्तर के सभी पर्यवेक्षकीय अधिकारियों को नियमित मासिक निरीक्षण करने, चेकलिस्ट अपडेट रखने और चिह्नित खामियों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। साथ ही 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले एनएसवी पखवाड़े को प्रभावी ढंग से संचालित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
आयुक्त ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक दवाओं की सूची उपलब्ध रखने और इसकी अद्यतन सूची को ओपीडी परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन संकेतकों में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें अगले माह तक सुधार अवश्य दिखाई देना चाहिए। आयुक्त ने संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान तथा जिला अस्पतालों में आभा आधारित डिजिटल रजिस्ट्रेशन को बढ़ावा देकर ओपीडी की भीड़ कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों की समय से उपस्थित होने, को कहा।