फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली का विरोध करने वाले सब्जी विक्रेता को गोली मारी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में एवीजे हाइट्स सोसाइटी के सामने सब्जी विक्रेता को बदमाशों ने इसी जगह पर मारी थी गो - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को मारी गोली
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास बृहस्पतिवार शाम सब्जी विक्रेता के सिर में गोली मार दी गई। दो युवकों ने सरेआम घटना को अंजाम दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। डेढ़ माह पहले भी सब्जी विक्रेता पर हमला किया गया था। तब उसने अवैध वसूल कर रहे दमकलकर्मी के बेटे का विरोध किया था।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं निवासी दुर्गेश, साकीपुर गांव में किराये पर रहता है। वह एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करता है। 22 मई को एक दमकलकर्मी के बेटे मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे अवैध वसूली की। इस दौरान आरोपी ने खुद को दरोगा का बेटा बताया था। अगले दिन आरोपी फिर से वहां सब्जी बेचने की एवज में रुपये की मांग करने लगे। दुर्गेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हुआ। हैरानी की बात यह रही कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने पीड़ित को टरका दिया। इसके बाद पीड़ित ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मीडिया में जानकारी होने पर मामले ने तूल पकड़ा और पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बीते बृहस्पतिवार को दुर्गेश, एवीजे हाइट्स सोसाइटी के पास सब्जी बेच रहा था, तभी वहां पहुंचे दो आरोपियों ने उसके सिर पर गोली मार दी। बेखौफ आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मोहित और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि 22 मई की घटना से पहले दुर्गेश और मोहित के बीच लेन-देन का भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें