फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पसंदीदा नहीं जेब देखकर खरीद रहे': थाली पर पड़ी महंगाई की मार, लहसुन 200 पार; प्याज-टमाटर के दाम में भी लगी आग

Mon, 16 Nov 2026 05:51 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। एक महीने में टमाटर 40 से बढ़कर 70-75 रुपये और लहसुन 170 से 210-220 रुपये किलो पहुंच गया है। महंगाई के चलते लोग पसंदीदा सब्जियों की खरीदारी घटा रहे हैं। अब परिवार जरूरत और जेब के हिसाब से रोज थोड़ी-थोड़ी सब्जी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
महंगाई ने बदली आम आदमी की थाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सब्जियों की बढ़ती कीमतों का असर अब लोगों के खानपान पर भी दिखाई देने लगा है। महंगाई के चलते लोगों की थाली से धीरे-धीरे पसंदीदा सब्जियां गायब हो रही हैं। टमाटर, प्याज और लहसुन के बढ़ते दामों ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में लोग अब अपनी पसंद के बजाय जेब के हिसाब से सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं। पहले जिन सब्जियों को लोग नियमित रूप से भोजन में शामिल करते थे, अब उनके दाम अधिक होने के कारण उनकी मात्रा कम कर दी है। कई परिवारों ने महंगी सब्जियों की जगह दूसरी सब्जियों को भोजन में शामिल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बीते एक माह में आया उछाल
पिछले एक महीने में सब्जियों के दाम में काफी उछाल आया है। टमाटर 40 रुपये से बढ़कर 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। लहसुन 170 से बढ़कर 210 से 220 रुपये और प्याज 50 से बढ़कर 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। आलू के दाम भी 20 से बढ़कर 25 से 30 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं लौकी 30 से बढ़कर 40 रुपये और कद्दू 25 से बढ़कर 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

सब्जी पहले अब
आलू 20 25 से 30
लहसुन 170 210 से 220
प्याज 50 60 से 70
टमाटर 40 70 से 75
लौकी 30 40
नोटः सब्जी के दाम प्रति रुपये किलोग्राम है। 

कमाई वही, खर्च लगातार बढ़ रहा
सब्जियों की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उनकी आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले लोग सप्ताह भर की सब्जियां एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब महंगाई के चलते जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्या बोले- सब्जी विक्रेता और ग्राहक
ग्राहक आते हैं और काफी देर तक एक-एक करके सब्जियों के दाम पूछते रहते हैं। खासकर टमाटर, प्याज और लहसुन के। खरीदने से पहले लोग कई बार सोच-विचार करते हैं। बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक अब जरूरत के हिसाब से ही सब्जियां खरीद रहे हैं। -अनुज, सब्जी विक्रेता

पहले एक साथ दो से तीन दिनों की सब्जियां खरीदकर ले जाता था, लेकिन अब दाम इतने बढ़ गए हैं कि रोजाना बाजार आकर जरूरत के हिसाब से थोड़ी-थोड़ी सब्जी खरीदनी पड़ती है। -अजय, ग्राहक

पहले 100 रूपये लेकर आता था और तीन से चार दिन की सब्जी मिल जाती थी लेकिन अब कुछ दिनों से मंहगाई इतनी बढ गई है कि सोच समझकर सब्जी लेना पडता है। -शाहिद, ग्राहक

महीनेभर पहले की तुलना में अब लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। बाजार में सब्जी खरीदने से पहले अब उनके रेट की जानकारी लेनी पड़ती है। महंगाई के कारण खरीदारी भी काफी सोच-समझकर करनी पड़ रही है। -शाहरुख, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें