फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: राकेश टिकैत बोले, ढाबों पर लिखा जाए वेज और नॉनवेज, रंग से भी हो सकती है पहचान

Mon, 07 Jul 2025 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

जिले में कुछ हिंदू संगठनों के लोगों द्वारा ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर विवाद भी हो रहा है। इसी का समाधान बताते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने बयान दिया है।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि कांवड़ मार्ग के ढाबों और होटलों पर स्पष्ट तौर पर वेज और नॉनवेज लिखा जाना चाहिए। नेम प्लेट पर बेवजह का विवाद है। बिना किसी का नाम लिए कहा कि समाज को कुछ राड़वीरों से भी बचकर रहना चाहिए।
विज्ञापन

 

रविवार को दिए गए बयान में टिकैत ने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर पहचान का फार्मूला तय होना चाहिए। हरा और लाल रंग भी पहचान का आधार हो सकता है। ढाबा संचालक अपने रोजगार और आस्था के लिए अगर कोई नाम रखना चाहता है तो इसमें दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़े अक्षरों में वेज और नॉनवेज लिखा जाना जरूरी है। इसके लिए वह प्रशासन से बात करेंगे। कांवड़ यात्रा भाईचारे का संदेश देती है। जिले से होकर देशभर के कांवड़िये जाते हैं। ऐसे हालात में सभी लोगों को अपने-अपने स्तर से सहयोग करना चाहिए। बेहतर माहौल रहना जरूरी है। इस प्रकरण में मेरठ और सहारनपुर रेंज के अधिकारियों से बात कर अपने सुझाव दिए जाएंगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें