ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ी वेदांत शर्मा सीनियर व कैडेट राष्ट्रीय स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) की ओर से 20 से 23 नवंबर तक बरेली में प्रतियोगिता होगी। जिसमें पूमसे और फाइट स्पर्धा में ग्रेनो के पी-थ्री निवासी वेदांत मुकाबला करेंगे। वेदांत के पिता राजतिलक ने बताया कि बेटे के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वह सेक्टर पी-थ्री स्थित अकादमी में कोच समरेंद्र ठाकुर से ताइक्वांडो के गुर सीखता है।