दादरी। दिल्ली के लाल किला पर हुए बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आवाज बनकर देश की भाजपा सरकार के खिलाफ महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल महिला यात्रा निकाली गई। यात्रा दादरी नगर के मुख्य मार्गों से होकर ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुंची। नगर के गौतम पुरी मोहल्ला स्थित महिला कांग्रेस जिला कार्यालय पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता एकत्र हुईं । दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों की आवाज को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मशाल यात्रा शुरू की गई। यह यात्रा महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा रानी की नेतृत्व में रेलवे रोड, जीटी रोड होते हुए ब्लॉक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर रिजवाना परवीन, मोनिका, पूजा, कुंता, चंचल, सीमा राय, तारावती, पुष्पा आदि महिलाएं शामिल रहीं। संवाद