नोएडा। शहर की बेटियां वंशिका राठी और कंगना शर्मा ने अपनी सटीक निशानेबाजी के दम पर 25वीं उत्तर प्रदेश इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता 11 से 14 अक्टूबर तक गाजियाबाद के इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में हुई। दोनों शूटर पहले प्री-नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। अब दिसंबर में दिल्ली में होने वाले नेशनल शूटिंग टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हैं।
वंशिका राठी ने सब यूथ कैटेगरी में 363 और कंगना शर्मा ने यूथ कैटेगरी में 354 स्कोर हासिल किया।
दोनों खिलाड़ी सेक्टर-105 स्थित वेस्ट ईगल शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण लेती हैं। कोच गौरव चौधरी और डायरेक्टर पारुल मलिक ने कहा कि वंशिका और कंगना ने अपनी लगन, अनुशासन और फोकस से यह मुकाम पाया है।